Advertisement Carousel

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में 17 सितंबर से ‘यात्री सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेंगी विशेष और बेहतर सुविधाएँ

रायपुर: (दीपक साहू )

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में कल यानी 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक “यात्री सेवा अभियान–2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर द्वारा दी गई मीडिया ब्रीफिंग के अनुसार, इस राष्ट्रव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ, सुगम और मुस्कुराते हुए बेहतरीन सेवाएँ प्रदान करना है।

  • सुविधाओं का विस्तार: स्वच्छता, पार्किंग, कनेक्टिविटी, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, और बेहतर साइनेज (मार्गदर्शक संकेत) को और मजबूत किया जाएगा।
  • विशेष वर्ग का विशेष ध्यान: महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और पहली बार हवाई यात्रा कर रहे यात्रियों को सहज सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
  • यात्री सुविधाएँ: पेयजल, डिजिटल सेवाएँ, मजबूत हेल्पडेस्क और सुचारू बैगेज डिलीवरी पर विशेष जोर रहेगा।
  • छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक: छत्तीसगढ़ के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले इस एयरपोर्ट पर स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

त्वरित फीडबैक और मापनीय सुधार

​यात्रियों की प्रतिक्रिया को सर्वोपरि रखते हुए AirSewa, Feedback QR कोड और प्रत्यक्ष यात्री संवाद के माध्यम से मिलने वाले सुझावों और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि Before-After assessment और यात्री फीडबैक के जरिए धरातल पर मापनीय (measurable) सुधार सुनिश्चित करना है।

स्टेकहोल्डर्स की सहभागिता और संकल्प

​इस अभियान को सफल बनाने के लिए एयरलाइंस, सीआईएसएफ (CISF), ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों (GHAs), हाउसकीपिंग, ट्रांसपोर्ट एजेंसियों और अन्य सभी सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

​एयरपोर्ट प्रबंधन का स्पष्ट संकल्प है—

“सेवा, स्वच्छता, सहयोग और मुस्कान के साथ सेवा।”

 

​प्रशासन का यह भी प्रयास रहेगा कि इस अभियान के दौरान तय किए गए सेवा के यह उच्च मानक केवल 24 दिनों तक सीमित न रहें, बल्कि रायपुर एयरपोर्ट की स्थायी कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनें।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel