बिलासपुर

बिलासपुर में मध्याह्न भोजन बनाने वाले महिला स्व-सहायता समूहों के लिए फॉसटेक (FoSTaC) प्रशिक्षण शिविर आयोजित

बिलासपुर 

​खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला बिलासपुर द्वारा बिलासपुर जिले के बिल्हा और मस्तूरी विकासखंड में मध्याह्न भोजन का निर्माण एवं विक्रय करने वाले महिला स्व-सहायता समूहों के लिए फॉसटेक (FoSTaC) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिन समूहों का पंजीयन नहीं हुआ है, उनका पंजीयन भी प्रशिक्षण शिविर के दौरान ही किया जाएगा।

​प्रशिक्षण कार्यक्रम की अनुसूची:

  • ​09 सितंबर 2026, दोपहर 12 बजे से: सेजेस बालक स्कूल, चकरभाठा, बिल्हा

  • ​10 सितंबर 2026, दोपहर 12 बजे से: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेमरताल, बिल्हा

  • ​11 सितंबर 2026, दोपहर 12 बजे से: स्वामी आत्मानंद स्कूल, मस्तूरी

​विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों (बिल्हा और मस्तूरी) से अनुरोध किया गया है कि वे स्कूलों में मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले सभी महिला स्व-सहायता समूहों को इस प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होने और अपना पंजीयन कराने के लिए निर्देशित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!