रायपुर

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 16वें मुख्य न्यायाधीश बने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

​रायपुर।  न्यायाधिपति श्री कृष्न राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित गरिमामए समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति उन्हें सौंपी और शुभकामनाएं दीं।

  • ​पूर्व पद: शपथ ग्रहण से पूर्व न्यायमूर्ति महापात्र उड़ीसा हाईकोर्ट में वरिष्ठ जज के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
  • ​क्रम: श्री महापात्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 16वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं।
  • ​प्रमुख उपस्थिति: इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
  • ​समारोह का संचालन: शपथ ग्रहण समारोह का संचालन प्रदेश के मुख्य सचिव श्री विकास शील ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट का वाचन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!