जिला पंचायत बिलासपुर के क्षेत्र क्रमांक 10 के सदस्य , ग्राम पंचायत सीपत के 3 बार के सरपंच राजेंद्र धीवर को पुनः ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के तीसरी बार अध्यक्ष नियुक्त किया गया | सुबह आंखों के नींद खुलने के पहले छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट जी एवम् प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी के द्वारा 307 ब्लॉक अध्यक्षों का जंबो लिस्ट जारी कर दिया गया है
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लंबे समय से इस सूची का इंतजार रहा | लिस्ट के आते ही सीपत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी ,
कौन है राजेंद्र धीवर
24 साल की उम्र में सीपत एनटीपीसी जैसे बड़े गांव का पहली बार ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज कर सरपंच , एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष , युवक के जिला महासचिव , 3 बार जिला महामंत्री , 3 बार सरपंच , लगातार 16 वर्षों से धीवर समाज के जिला अध्यक्ष , भूपेश सरकार कार्यकाल में मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष, धीवर समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष , वर्तमान जिला पंचायत सदस्य सहित पूर्व में भी 2 बार ब्लॉक अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं |
तीसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति के पश्चात राजेंद्र धीवर ने कहा कि जिस तरह पार्टी ने मेरे कार्यों पर भरोसा कर पुनः ब्लॉक की जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करूंगा , अपने कार्यों से पार्टी को और अधिक संगठित कर , पार्टी के सिद्धांतों को आम जन-जन तक पहुंचाऊंगा


