Advertisement Carousel

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का कड़ा रुख: बिलासपुर स्टेशन और रेल खंड पर नाका टिकट चेकिंग अभियान, वसूला गया 1.79 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

बिलासपुर  — दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और वैध यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मंडल ने बिलासपुर स्टेशन और रायगढ़-बिलासपुर-भाटापara सेक्शन में एक व्यापक “नाका टिकट चेकिंग अभियान” चलाया।

​वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में वाणिज्य निरीक्षकों, मुख्य टिकट निरीक्षकों और टीटीई स्टाफ की संयुक्त टीमों ने इस अभियान को अंजाम दिया। टीम ने बिलासपुर स्टेशन पर और यहाँ से गुजरने वाली कुल 21 ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग की।

कार्रवाई के आंकड़े 

  • कुल मामले पकड़े गए: 277
  • कुल जुर्माना राशि: 1,79,260 रुपये
  • बिना टिकट यात्रा: 202 मामलों से 1,55,875 रुपये
  • अनियमित टिकट: 26 मामलों से 18,235 रुपये
  • बिना बुक किया गया लगेज: 49 मामलों से 5,150 रुपये

रेल प्रशासन की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें और स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट जरूर खरीदें। इसके साथ ही, ट्रेन और रेलवे परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखने, गंदगी न फैलाने तथा धूम्रपान जैसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की गई है ताकि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel