बिलासपुर

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’, 15 सितंबर तक करें आवेदन

बिलासपुर ( मनोज वर्मा ) 

​छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ दिए जाने की घोषणा की गई है। पर्यटन विकास, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष कुल 10 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

  • ​पुरस्कार श्रेणियां: सर्वश्रेष्ठ होटल, पंजीकृत टूर ऑपरेटर, जिला टूरिज्म प्रमोशन, पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता, सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट, पर्यटक सूचना केंद्र, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको टूरिज्म साइट और एडवेंचर टूरिज्म।
  • ​इनाम: प्रत्येक श्रेणी के विजेता को 11 हजार रुपये की नकद राशि और मेमेंटो प्रदान किया जाएगा।
  • ​चयन के मुख्य मानक: पर्यटन प्रचार-प्रसार, पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाएं, स्वच्छता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय समुदाय की भागीदारी, रोजगार सृजन और डिजिटल प्रचार।
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2026
  • ​आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.tourism.cgstate.gov.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन it@visitcg.in पर ई-मेल के माध्यम से भेजने होंगे।

​प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन एक निर्णायक समिति द्वारा निर्धारित पात्रता और मापदंडों के आधार पर किया जाएगा। इस पहल से राज्य के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, जनजातीय और साहसिक पर्यटन को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!