नई दिल्ली। – केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की परीक्षाओं सहित देश की सभी सार्वजनिक परीक्षाओं के संचालन, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए गठित उच्चस्तरीय कार्य बल (HPTF) ने व्यापक स्तर पर सुझाव आमंत्रित किए हैं। इन्फोसिस के सह-संस्थापक श्री नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में यह कार्य बल एक सुरक्षित, पारदर्शी, न्यायसंगत और भविष्योमुखी परीक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
किन क्षेत्रों में मांगे गए हैं सुझाव:
- सार्वजनिक परीक्षाओं का सुरक्षित और पारदर्शी संचालन
- परीक्षा संरचना और मूल्यांकन पद्धतियों में सुधार
- कदाचार की रोकथाम, पहचान और त्वरित निवारण
- सुरक्षित कंप्यूटर-आधारित परीक्षाओं सहित आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग
- परीक्षा अवसंरचना का निर्माण, उन्नयन और सुदृढ़ीकरण
- सामाजिक, आर्थिक, क्षेत्रीय और भाषाई समूहों तक पहुंच बढ़ाने के लिए समावेशी ढांचा
- विद्यार्थियों के हित और शिकायत निवारण से जुड़े उपाय
कौन भेज सकता है सुझाव:
विद्यार्थी, उम्मीदवार, अभिभावक, शिक्षक, शैक्षणिक संस्थान, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाएं, विषय विशेषज्ञ, प्रौद्योगिकी पेशेवर, उद्योग संगठन और नागरिक समाज संगठन इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
सुझाव भेजने की अंतिम तिथि और माध्यम:
- अंतिम तिथि: 13 सितंबर, 2026
- आधिकारिक वेबसाइट: https://examreforms-taskforce.dopt.gov.in
- ईमेल: ExamReformsTaskforce@dopt.gov.in
- फोन: 1800-180-4747
- WhatsApp: “hptf” लिखकर +917827042830 पर भेजें
इच्छुक नागरिक अपने सुझाव हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी क्षेत्रीय भाषा में भेज सकते हैं। प्राप्त होने वाले ये सुझाव सरकार को भविष्य के लिए ठोस और प्रभावी सिफारिशें तैयार करने में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।



