Advertisement Carousel

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर — छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री, वरिष्ठ राजनेता और पद्म विभूषण से सम्मानित श्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

​इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने श्री जेटली के बहुमूल्य योगदान को याद करते हुए कुछ बातें साझा किए:

    • कुशल प्रशासक और दूरदर्शी नेता: श्री अरुण जेटली एक प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट विधिवेत्ता और दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित और जनसेवा को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
    • आर्थिक सुधारों के शिल्पी: केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और वित्तीय व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
    • जीएसटी (GST) का क्रियान्वयन: देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) जैसे ऐतिहासिक आर्थिक सुधार को लागू करने में उनके नेतृत्व और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
    • प्रेरणादायी व्यक्तित्व: उनकी नीति-निर्माण क्षमता, आर्थिक विषयों की गहरी समझ और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण हमेशा आने वाली पीढ़ियों को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

​”श्री अरुण जेटली जी का सरल एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व तथा सार्वजनिक जीवन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगी।”

श्री ओपी चौधरी, वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel