बिलासपुर/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:
राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) क्रमांक-45 पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रतनपुर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) मार्ग पर सड़क मरम्मत का अति आवश्यक कार्य चल रहा है। सुरक्षा और कार्य में बाधा न आए, इसके चलते इस रूट पर भारी और सामान्य वाहनों का संचालन फिलहाल प्रतिबंधित कर दिया गया है।
प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों (Diversion) की घोषणा की है, जिससे लोग बिना किसीेस असुविधा के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
परिवर्तित मार्ग (Alternative Routes):
- जीपीएम से रतनपुर की ओर जाने वाले वाहन: जीपीएम से कोटमी – पसान – कटघोरा – रतनपुर के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- रतनपुर से जीपीएम की ओर जाने वाले वाहन: रतनपुर से कटघोरा – पसान – कोटमी होते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की तरफ पहुंचेंगे।
सड़क मरम्मत कार्य के दौरान यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।



