Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना, केंद्र ने जारी की 100 करोड़ की राशि

रायपुर:

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्री सत्येन्द्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के बेहतर क्रियान्वयन पर केंद्र सरकार ने प्रसन्नता जताई है।

  • PMAY 2.0 की सराहना: केंद्रीय सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी और तेज क्रियान्वयन की मुक्तकंठ से सराहना की।
  • 100 करोड़ रुपए की किस्त जारी: मिशन अमृत 2.0 के तहत केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य को 100 करोड़ रुपए की अग्रिम किस्त तुरंत जारी कर दी है।
  • अर्बन चैलेंज फंड (UCF): छत्तीसगढ़ को 6000 करोड़ रुपए के केंद्रीय एलोकेशन में से 1500 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। इसके तहत रायपुर और भिलाई-दुर्ग क्लस्टर में विभिन्न विकास कार्यों (जैसे वेस्ट-टू-एर्जी प्लांट, गंज मंडी और मार्केट रिडेवलपमेंट) की रूपरेखा तैयार की गई है।
  • स्वच्छ भारत मिशन और अन्य योजनाएं: बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की घटकवार प्रगति की समीक्षा की गई तथा राज्य के छोटे नगरीय निकायों की जमीनी दिक्कतों से केंद्र को अवगत कराया गया।
  • केंद्रीय आश्वासन: केंद्र सरकार ने राज्य को हरसंभव प्रशासनिक और वित्तीय सहयोग देने का पूरा भरोसा दिलाया है।

​इस मुलाकात के दौरान राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुमीत अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel