Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर: सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की मुलाकात

नई दिल्ली:

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं के विस्तार तथा केंद्र सरकार के सहयोग से चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।

​मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री को राज्य सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए कहा कि प्रदेश के दूरस्थ, वनांचल और जनजातीय क्षेत्रों—विशेषकर बस्तर और सरगुजा—तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद इन अंचलों में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने और आधुनिक उपचार सुविधाओं का दायरा बढ़ाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

​मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं का परिदृश्य बदला है। “आयुष्मान भारत” जैसी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को सुलभ और बेहतर इलाज मिल रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार भी इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

​केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की और इस क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान करने का पूर्ण आश्वासन दिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel