Advertisement Carousel

सशक्त युवा-सशक्त छत्तीसगढ़’ का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली ‘माय भारत’ की उच्च स्तरीय बैठक

रायपुर।  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और रचनात्मकता को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए ग्राम से लेकर राज्य स्तर तक एक मजबूत युवा नेटवर्क तैयार करने के निर्देश दिए।

  • व्यापक युवा भागीदारी: देश में ‘माय भारत’ मंच से 2.65 करोड़ से अधिक युवा जुड़े हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में अब तक 6.60 लाख से अधिक युवा पंजीकृत हो चुके हैं।
  • बस्तर पर विशेष फोकस: मुख्यमंत्री ने बस्तर के युवाओं को माय भारत की गतिविधियों से जोड़कर उनकी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को निखारने के विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक और पंडुम की तर्ज पर अब युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं।
  • क्षेत्रवार सहभागिता: स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, कौशल विकास, कृषि, आपदा प्रबंधन और पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया गया।
  • अनुभव आधारित कार्यक्रम (ELP): छत्तीसगढ़ में अब तक 233 ईएलपी के माध्यम से 2,389 से अधिक युवाओं को और लगभग 5,778 वालंटियर अवसरों के जरिए 23,900 से अधिक युवाओं को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ा गया है।
  • नेतृत्व विकास: ‘विकसित छत्तीसगढ़ यंग लीडर्स डायलॉग’, ‘यूथ पार्लियामेंट’, और ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की रूपरेखा तैयार की गई है।

​इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, मुख्य सचिव श्री विकासशील, माय भारत की सीईओ डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान माय भारत की वालंटियर अदिति द्वारा तैयार ट्राइबल आर्ट का छायाचित्र मुख्यमंत्री को भेंट किया गया, जिसकी उन्होंने सराहना की।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel