Advertisement Carousel

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के हॉस्टल मेस में हुई चाकू बाजी के दो आरोपी गिरफ्तार , भेजे गए जेल

बिलासपुर — गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के तात्या भील बालक छात्रावास में स्थित मेस में हुए एक गंभीर और सनसनीखेज घटनाक्रम में कोनी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है मेस में नाश्ते को लेकर हुए विवाद के दौरान छात्रों पर चाकू लेकर दौड़ाने और मारपीट करने का मामला सामने आया था जिससे पूरे विश्वविद्यालय परिसर मैं हड़कम मच गया

प्राप्त जानकारी केअनुसार 11 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:00 बजे छात्र हर्ष अग्रवाल मेस में नाश्ता ले रहे थे इसी दौरान उन्होंने मेस कर्मचारियों से अन्य छात्रों को आलू गुंडा देने की बात कही, जिस पर मेस कर्मचारी दीपक केवट ,दीपेंद्र केवट भड़क गए ।आरोप है कि दोनों ने गाली गलौज करते हुए मेस के प्लेटफार्म पर चढ़कर चाकू निकाल लिया और छात्र को जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ाया ।इसके बाद हाथ मुक्कों से मारपीट भी की गई

 

घटना की शिकायत मिलते ही कोनी थाना में अपराध क्रमांक 12/26 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2) ,3(5) BNS तथा आर्म्स एक्ट 25,27 के तहत मामला दर्ज  किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के  निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन मैं पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया । पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया , इसके बाद घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

( 1) दीपक केवट पिता ठनक राम केवट उम्र 21 वर्ष,निवासी करही ,थाना बिर्रा, जिला शक्ति ( छत्तीसगढ़)

(2) दीपेंद्र केवट पिता ठनक लाल केवट उम्र 19 वर्ष ,निवासी करही,थाना बिर्रा ,जिला शक्ति (छत्तीसगढ़)

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel