छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण

​रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

​सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में केंद्रीय मंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और इस दौरान वे जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

​प्रमुख नेताओं के ध्वजारोहण स्थल

  • ​रायपुर (राज्य स्तरीय मुख्य समारोह): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • ​बिलासपुर: केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू
  • ​दुर्ग: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
  • ​बस्तर: उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
  • ​राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

​विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण करने वाले मंत्रीगण

  • ​सरगुजा: आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम
  • ​महासमुंद: खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल
  • ​दंतेवाड़ा: वन मंत्री श्री केदार कश्यप
  • ​कबीरधाम: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
  • ​मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • ​रायगढ़: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
  • ​कांकेर: राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा
  • ​सूरजपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
  • ​जांजगीर-चांपा: कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब
  • ​जशपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
  • ​बालोद: स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

​सांसदों द्वारा ध्वजारोहण

  • ​बलौदाबाजार: सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल
  • ​बेमेतरा: सांसद श्री विजय बघेल
  • ​खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: सांसद श्री संतोष पांडेय
  • ​कोंडागांव: सांसद श्री भोजराज नाग
  • ​बलरामपुर: सांसद श्री चिंतामणि महाराज
  • ​सारंगढ़-बिलाईगढ़: सांसद श्री राधेश्याम राठिया
  • ​गरियाबंद: सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी
  • ​सक्ती: सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े
  • ​बीजापुर: सांसद श्री महेश कश्यप
  • ​सुकमा: राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह
  • ​मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी: राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा

​विधायकों द्वारा ध्वजारोहण

  • ​कोरबा: विधायक श्री अमर अग्रवाल
  • ​धमतरी: विधायक श्री अजय चंद्राकर
  • ​गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: विधायक श्री धरमजीत सिंह
  • ​मुंगेली: विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले
  • ​कोरिया: विधायक श्री भैय्या लाल राजवाड़े
  • ​नारायणपुर: विधायक सुश्री लता उसेंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!