Advertisement Carousel

बिलासपुर स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान: 341 मामलों में कार्रवाई, ₹2.64 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया

बिलासपुर | रेलवे राजस्व की सुरक्षा और यात्रियों में बिना टिकट यात्रा की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बिलासपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 06 अगस्त 2026 को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एक विशेष “नाका टिकट चेकिंग अभियान” का आयोजन किया गया।

​इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षकों, मुख्य टिकट निरीक्षकों और टीटीई (TTE) स्टाफ ने संयुक्त रूप से बिलासपुर स्टेशन और यहाँ से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों की सघन जाँच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 341 मामलों से ₹2,64,180 का जुर्माना वसूला गया।

​की गई कार्रवाई का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:

  • बिना टिकट यात्रा: 257 मामलों से ₹2,16,325
  • अनियमित टिकट यात्रा: 49 मामलों से ₹43,565
  • बिना बुक किए गए लगेज: 35 मामलों से ₹4,290

रेल प्रशासन की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा यात्रा शुरू करने से पहले उचित टिकट अवश्य खरीदें और स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट का उपयोग करें। इसके साथ ही, रेलगाड़ियों और रेलवे परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा गंदगी फैलाने व धूम्रपान जैसी गतिविधियों से बचने का आग्रह किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel