Tuesday, August 4, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल श्री डेका की विशेष उपस्थिति में छत्तीसगढ़ में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ

रायपुर | (दीपक साहू )

​प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर राजधानी रायपुर के लोक भवन में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का राज्य स्तरीय भव्य शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विशेष रूप से शिरकत की और युवाओं के साथ खुद को नशामुक्त रखने तथा समाज को बचाने का संकल्प लिया।

​राज्यपाल और मुख्यमंत्री की प्रमुख बातें एवं सहभागिता

  • नशामुक्ति की शपथ: राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम में शामिल हजारों छात्र-छात्राओं, युवाओं और अधिकारियों ने नशामुक्ति की शपथ ली।
  • युवाओं को संदेश: इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की असली ताकत हैं। नशे से दूर रहकर ही युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सही उपयोग राष्ट्र निर्माण में कर सकते हैं।
  • जागरूकता पर जोर: राज्य के शीर्ष नेतृत्व ने इस बात पर बल दिया कि यह अभियान केवल एक औचारिकता न रहे, बल्कि समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर एक जन-आंदोलन का रूप ले, ताकि युवा पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य मिल सके।

​100 सप्ताह तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा

​यह राष्ट्रव्यापी जन-जागरूकता अभियान 2 अगस्त 2026 से आगामी 100 सप्ताह तक निरंतर चलाया जाएगा, जिसके तहत निम्नलिखित गतिविधियां होंगी:

  • शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम: विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विशेष सत्र, शपथ ग्रहण और संवाद कार्यक्रम।
  • रचनात्मक और जन-जागरूकता गतिविधियां: जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद तथा निबंध लेखन।
  • संगठनों की सक्रिय भागीदारी: राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), ‘माय भारत’ युवा संगठन और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग।

​कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति

​इस राज्य स्तरीय आयोजन में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उत्साही युवा व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!