कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

कोरबा: जिले में नेशनल हाईवे-130 पर बिलासपुर-पाली बॉर्डर पाली के थाना बगदेवा पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया. जाम की वजह से लगभग 6 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. इस दौरान दोपहिया वाहनों और कई यात्री वाहनों में बैठे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक, मृतक करतली का नाम नीलमदास मानिकपुरी है, जो की करतली का रहने वाला था. हादसे के वक्त वह सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान ट्रेलर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और तहसीलदार मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को समझाइस देने और मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि प्रदान करने के बाद चक्का जाम को समाप्त कराया गया.

बिलासपुर ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अर्चना झा ने बताया कि पैदल चल रहे व्यक्ति को ट्रेलर ने अपनी चपेट में लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बाद मौके पर चक्का जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसे अब नियंत्रण में कर लिया गया है. मामले में संबंधित चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Bilaspur Bulletin

Editor in chief Kamal kumar गुप्ता BJMC,MJMC, ph,D( per )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!