बिलासपुर

बिलासपुर: ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पर अभाविप ने आयोजित की संगोष्ठी, युवाओं को दी राष्ट्र सेवा की प्रेरणा

बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), बिलासपुर महानगर द्वारा सीएमडी चौक स्थित आईएमए भवन में “वन्दे मातरम्: राष्ट्रभक्ति का अमर उद्घोष” विषय पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक गौरव और सांस्कृतिक महत्व से जोड़ना था।

​राष्ट्र चेतना का प्रतीक है वन्दे मातरम्: जैन

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महेन्द्र जैन (अध्यक्ष, वन्दे मातरम् मित्र मंडली) ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वन्दे मातरम् केवल शब्दों की रचना नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की धड़कन है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस गीत से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें।

​स्वाभिमान का प्रतीक

​विशिष्ट अतिथि डॉ. विकास कुमार पाण्डेय (प्रांत अध्यक्ष, अभाविप) ने कहा, “वन्दे मातरम् हमारी राष्ट्रीय अस्मिता और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है।” वहीं, विशेष रूप से उपस्थित मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखड़िया ने विद्यार्थियों को भारतीय मूल्यों और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प दिलाया।

​कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

  • ​संचालन व आभार: कार्यक्रम का कुशल संचालन अंशु निधि ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महानगर मंत्री अतिंद्र दीवान द्वारा किया गया।
  • ​प्रमुख उपस्थिति: इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री निलेश कटारे, विभाग संगठन मंत्री हिमांशु मिश्रा, विभाग संयोजक हिमांशु कौशिक सहित शैलेश द्विवेदी, डॉ. अमित बघेल, डॉ. संतोष सोनी, साक्षी श्रीवास्तव, वैष्णवी परसाई और प्रणव गौतम समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

​संगोष्ठी के माध्यम से अभाविप ने युवाओं को राष्ट्रभक्ति की भावना को आत्मसात करने और भारत के स्वर्णिम भविष्य की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!