Tuesday, August 4, 2026

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की बड़ी उपलब्धि: डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

दिल्ली/बिलासपुर

​छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) और प्रगति के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। बिलासपुर सांसद और केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के अथक प्रयासों से बहुप्रतीक्षित डोंगगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार से आखिरकार औपचारिक मंजूरी मिल गई है। सांसद चुने जाने के बाद से ही तोखन साहू इस ड्रीम प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तन्मयता से जुटे हुए थे।

  • सांसद बनने के बाद से था संकल्प: तोखन साहू ने कार्यभार संभालने के पहले दिन से ही छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को लगातार केंद्रीय रेल मंत्रालय के समक्ष प्रमुखता से रखा।
  • शीर्ष नेतृत्व के साथ उच्चस्तरीय बैठक: नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय के साथ केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।
  • बस्तर के रेल विस्तार पर भी चर्चा: इस अहम बैठक में डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन के साथ-साथ बस्तर अंचल के रेल विस्तार को लेकर भी सकारात्मक और निर्णायक चर्चा हुई।

​युवाओं के लिए रोजगार और उद्योगों को मिलेगी नई गति

​केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने इस बड़ी सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना महज दूरियों को कम करने का माध्यम नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार और उद्योगों के लिए प्रगति के रास्ते खोलेगी। उन्होंने इस सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!