सीपत

स्कूल , जीवन का स्वर्णिम पल इसका सदुपयोग करें – त्रिलोक चंद्र श्रीवास

सीपत ; किसी भी व्यक्ति के स्कूल लाइफ उसके जीवन का सबसे स्वर्णिम पल होता है, और व्यक्ति कितना भी आगे बढ़ जाए वह चाहता है कि स्कूल के समय फिर से वापस आ जाए, मैं इस विद्यालय में अध्यनरत समस्त, छात्र छात्राओं से अनुरोध करूंगा कि वे अपने समय के स्वर्णिम पल का सदुपयोग करें जीवन में पढ़े कुछ नए कीर्तिमान गढ़े और अपना, अपने विद्यालय का अपने गुरुजनों का माता-पिता का इस क्षेत्र का नाम रोशन करें, यह बातें बिलासपुर जिले के कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद श्रीवास ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अयूब खान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मचखण्डा के वार्षिक उत्सव के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण जनों को संबोधित किये, इस अवसर पर कार्यक्रम को देश के ख्याति प्राप्त कवि मीर अली मीर, शाला के संचालक इदरीस खान, जनपद सदस्य अनिता विजय गुप्ता, ग्राम के सरपंच इंदु सिंह आदि ने भी संबोधित किया, इस अवसर पर विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राओं के द्वारा दर्जनों रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, एवं  त्रिलोक श्रीवास सहित अन्य अतिथियों का शाल श्री फल पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया, इस अवसर पर अन्य अतिथियों में ठाकुर पवन सिंह चंद्रप्रकाश केसरवानी लोक प्रकाश दिवाकर शुभम श्रीवास, गुप्ता जी , दुबे जी, धृतलहरे जी आदि जन उपस्थित थे, इस अवसर पर क्षेत्र वासियों जनप्रतिनिधि एवं शाला परिवार के द्वारा त्रिलोक चंद्र श्रीवास के आगमन पर आतिशबाजी पुष्पहार से भव्य स्वागत किया गया ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!