देश - विदेशबिलासपुरसीपत

शहीद विनोद कौशिक जी का बलिदान, देश का अभिमान

बिलासपुर : देश की रक्षा करते हुए कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद विनोद कौशिक की शहादत दिवस के अवसर पर आज शनिवार 24 जनवरी को शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल सीपत में रक्त परीक्षण एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेगा बल्कि समाज में सेवा, जागरूकता, मानवता और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। इस गरिमामय अवसर पर सीपत अंचल के वीर शहीद विनोद कौशिक सीपत , शहीद धनीराम ठाकुर सोठी, शहीद किरीत पटेल कुकदा, , शहीद वीरेंद्र कैवर्त नरगोड़ा को श्रद्धापूर्वक स्मरण की गई। इन वीरों का बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआईएसएफ डिप्टी कमांडेंट, सीपत एनटीपीसी, कपिल सुधाकर कामडी उपस्थित थे । वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शहीद विनोद कौशिक के पिता उमाशंकर कौशिक, नरगोड़ा शहीद परिवार से घासीराम कैवर्त, पिपरानार शहीद श्रीमती रत्नाबाई ठाकुर तथा कुकदा परिवार से रामायण पटेल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने किया । यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला प्रांगण (स्कूल मैदान), सीपत में आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान रक्तदान एवं रक्त परीक्षण के साथ-साथ यातायात जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसके अतिरिक्त भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि रणभूमि में देश के लिए रक्त बहाना और संकट के समय जरूरतमंद को रक्त देना दोनों ही राष्ट्रसेवा के सर्वोच्च रूप हैं। इसी भाव के साथ क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लिया। शिविर में रक्तवीरों व रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। वहीं सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत पात्र नागरिकों को निःशुल्क दोपहिया वाहन लर्निंग लाइसेंस अथवा हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं का निःशुल्क ब्लड ग्रुप परीक्षण एवं हीमोग्लोबिन जांच भी की गई। 140 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया एवं 61 रक्तदाताओं सभी हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान की गई l आयोजक संस्था ने सीपत सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के युवाओं, महिलाओं, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से इस राष्ट्रहितैषी एवं प्रेरणादायी आयोजन में सक्रिय सहभागिता प्रदान किया , ताकि शहीदों के सपनों को साकार किया जा सके। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शहादत, सेवा और सुरक्षा का जीवंत संदेश बनकर आने वाली पीढ़ियों को देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देगा। समापन के दौरान इंडियन आर्मी के जवान मिथलेश कश्यप ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला l इस अवसर सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी मनोज खरे भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलेंद्र कौंशिल,सीपत सरपंच मनीषा योगेश वंशकार, खनिज न्यास मद सदस्य बिलासपुर बांकेबिहारी गुप्ता , भाजपा जिला उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक,पूर्व सरपंच संतोष भोई,मोहन कश्यप,अजय यादव,,शांता कौशिक, सागर यादव , ब्रम्हकुमार चक्रधर कौशिक शिवपूजन यादव ,दीपक यादव, प्रद्युम्न कौशिक,छत्रपाल कौशिक , रमाकांत गौरहा, रुद्रशरण कौशिक नीलेश कौशिक सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी गजेंद्र यादव ने किया l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!