रायपुर

‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर सजेगा इस बार का राज्योत्सव

जिलावार मुख्य अतिथियों की फाइनल लिस्ट जारी

​रायपुर (मनोज वर्मा )

छत्तीसगढ़ के 26वें राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेशभर में ‘राज्योत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है, जिसके तहत सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों (मंत्रियों, सांसदों और विधायकों) के नाम तय कर दिए गए हैं।

​किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि? (प्रमुख सूची)

  • ​बिलासपुर: अरुण साव (उप मुख्यमंत्री)
  • ​दुर्ग: विजय शर्मा (उप मुख्यमंत्री)
  • ​रायगढ़: ओ.पी. चौधरी (वित्त मंत्री)
  • ​जांजगीर-चांपा: तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री)
  • ​सरगुजा: रामविचार नेताम (मंत्री)
  • ​कांकेर: केदार कश्यप (मंत्री)
  • ​कोरबा: लखन लाल देवांगन (मंत्री)
  • ​जशपुर: श्याम बिहारी जायसवाल (मंत्री)
  • ​राजनांदगांव: गजेन्द्र यादव (मंत्री)
  • ​बलौदाबाजार-भाटापारा: बृजमोहन अग्रवाल (सांसद)
  • ​बेमेतरा: विजय बघेल (सांसद)
  • ​बस्तर: किरण देव (विधायक)
  • ​धमतरी: अजय चन्द्राकर (विधायक)

​इस साल के आकर्षण

  1. ​थीम – ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’: इस बार का पूरा आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं की प्रतिभा को समर्पित रहेगा।
  2. ​भव्य विकास प्रदर्शनी: जिला मुख्यालयों में शासन की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जहां जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।
  3. ​सांस्कृतिक संध्या: स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कला का प्रदर्शन करेंगे।
  4. ​रोशनी से न्हिएंगे सरकारी दफ्तर: राज्य स्थापना दिवस के उल्लास में 1 से लेकर 3 नवंबर तक सभी शासकीय भवनों पर आकर्षक और भव्य रोशनी (Illumination) की जाएगी।

​प्रशासन को सख्त निर्देश

​राज्य शासन ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित मुख्य अतिथियों (मंत्रियों, सांसदों व विधायकों) से परामर्श कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करें। आयोजनों में गरिमा, शालीनता और उच्च स्तर की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!