Wednesday, August 5, 2026

बिलासपुर: खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने ‘ईट राइट’ अभियान के तहत कई प्रतिष्ठानों का ऑडिट, संचालकों को सख्त हिदायत

बिलासपुर, 8 जुलाई 2026: ( मनोज वर्मा )

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे ‘ईट राइट इनिशिएटिव’ (Eat Right Initiative) के तहत बिलासपुर जिले में विशेष ऑडिट अभियान चलाया गया। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार और जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने शहर के प्रमुख संस्थानों की जांच की।

इन प्रमुख स्थानों का हुआ ऑडिट:

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों को परखने के लिए विभिन्न श्रेणियों में ऑडिट किया गया:

  • ईट राइट कैंपस: अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर।
  • ईट राइट प्लेस ऑफ वर्शिप: महामाया मंदिर, रतनपुर।
  • क्लीन स्ट्रीट फूड हब: मरीन ड्राइव चौपाटी।
  • हाइजीन रेटिंग: गुरुघासीदास कैफेटेरिया, सेंट्रल किचन सहित अन्य 5 फर्मों की जांच की गई।

स्वच्छता और जागरूकता पर जोर

ऑडिट के दौरान विभाग की टीम ने न केवल खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की, बल्कि परिसरों में स्वच्छता के स्तर का भी बारीकी से निरीक्षण किया। अभियान के तहत IEC (Information, Education and Communication) एक्टिविटी चलाई गई, जिसके अंतर्गत सभी संबंधित प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा से संबंधित पोस्टर वितरित किए गए और उन्हें प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

​जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी फर्म संचालकों को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने और स्वच्छता के कड़े मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान के विरुद्ध भविष्य में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

​विभाग की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि खाद्यजनित बीमारियों से बचा जा सके।

spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!