Tuesday, August 4, 2026

राज्यपाल श्री रमेन डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट, उच्च शिक्षा के विस्तार और गुणवत्ता पर हुई चर्चा

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज रायपुर स्थित लोकभवन में राज्य के विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों के प्रमुख पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, 2026 के प्रावधानों और राज्य में नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

​गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पर जोर

​भेंट के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार और उसे अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि राज्य के युवाओं को उच्च स्तर की शिक्षा और आधुनिक कौशल प्रदान करना विश्वविद्यालयों की मुख्य प्राथमिकता होनी चाहिए।

​बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी

​इस उच्चस्तरीय सौजन्य मुलाकात में राज्य के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति, कुलपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • श्री गजराज पगारिया – कुलाधिपति, मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर
  • श्री आईपी मिश्रा – कुलाधिपति, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई, दुर्ग
  • श्री सुशील चंद्राकर – कुलाधिपति, भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग
  • डॉ. संदीप अरोड़ा – कुलाधिपति, कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर
  • डॉ. आनंद महलवार – कुलपति, आईएसबीएम विश्वविद्यालय, गरियाबंद और रायपुर
  • श्री अभिषेक अग्रवाल – कुलाधिपति, अंजनेय विश्वविद्यालय, रायपुर
  • श्री चिन्मय दावड़ा – सीईओ, दावड़ा विश्वविद्यालय, रायपुर
  • श्री हरजीत सिंह हूरा – प्रो. कुलाधिपति, कोलंबिया विश्वविद्यालय, रायपुर
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!