क्राइमरायपुर

राजधानी के हृदय स्थल स्थित जिलेट बार में प्रेमी ने किया बोतल मार कर प्रेमिका की हत्या

 

रायपुर। जिलेट बार में बॉयफ्रेंड ने शराब की बोतल से वारकर अपनी गर्लफ्रेंड का सिर फोड़ दिया। युवती चीखती रही, लेकिन युवक ने बाल खींचकर जमीन पर पटककर भी पीटा। पिटाई के युवक ने युवती को गले लगाकर रोया, फिर भाग गया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवती का नाम वेदिका सागर है, जो गीता नगर इलाके की रहने वाली थी। वहीं युवती को मारने वाले का नाम टी. सुनील राव उर्फ शीनू है। मारने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। हालांकि विवाद किस वजह से हुआ, पुलिस जांच कर रही है। दरअसल, वारदात 21 दिसंबर 2025 की है। रायपुर के गीता नगर इलाके में रहने वाली वेदिका सागर अपने परिचित टी. सुनील राव उर्फ शीनू (28 साल) आजाद चौक के जिलेट बार गई हुई थी। दोनों के बीच अफेयर था। पहले भी दोनों मिलते-जुलते रहते थे।

CCTV फुटेज के मुताबिक 21 दिसंबर की दोपहर 3 बजे वेदिका और शीनू बार पहुंचे। जहां उन्होंने खाने में नॉनवेज और शराब ऑर्डर किया। CCTV में देखा जा सकता है कि दोनों बैठे हुए थे। टेबल पर खाना लगा था। साथ ही टेबल पर शराब की बोतल भी रखी हुई है। इस दौरान अचानक किसी बात को लेकर युवती भड़की और शराब की बोतल उठाई फिर वापस रख दिया। इसके बाद शीनू अचानक भड़का और विवाद करने लगा। युवक ने गुस्से में आकर युवती के सीने पर हमला किया। इसके बाद सिर में तीन बार बोतल मारी, जिससे सिर फट गया। आंख में भी चोट आई।

वारदात के समय बार में युवक-युवती के अलावा एक अन्य युवक भी CCTV में कैद हुआ है। बार संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। युवती का इलाज जारी था, लेकिन 12 जनवरी को युवती ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!