छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेंज के थानों में लगेंगे स्कैनर, सुनवाई नहीं होने पर ऑनलाइन कर सकेंगे शिकायत

बिलासपुर। 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी रामगोपाल गर्ग ने शुक्रवार को बिलासपुर रेंज के आईजी के पद पर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पदभार ग्रहण के बाद कहा कि रेंज में पुलिसिंग को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जाएगा। रेंज के पुलिस थानों में क्यूआर कोड लगाया जाएगा। इससे पुलिस थानों में शिकायतों पर सुनवाई नहीं होने पर शिकायकर्ता स्कैनर के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। इससे सीधे तौर पर एसपी व आईजी तक लोगों को अपनी बात पहुंचाने का मौका मिलेगा। साथ ही टीआई व थाने के स्टाफ का फीडबैक के बारे में भी पता चलेगा। बहुत जल्द यह नियम लागू हो जाएगा।

 

बिलासपुर रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल व एसएसपी रजनेश सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिसिंग में नए सिस्टम लागू होने के बाद किसी भी नागरिक को यदि थाने में शिकायत दर्ज कराने, एफआईआर लिखवाने, या किसी पुलिस कर्मचारी से परेशानी होती है तो वह क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर सीधे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेगा। शिकायत के तुरंत बाद यह जानकारी पुलिस कार्यालय में पहुंचेगी। जिससे कार्यालय स्तर पर शिकायतों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।

 

साइबर क्राइम से लोगों को किया जाएगा जागरूक

आईजी के बताया की साइबर क्राइम को रोकने आमजनों को जागरूक किया जायेगा और अपराधियों को रोकने हर सम्भव कोशिश किया जायेगा इसके लिए कोशिश किया जाएगा कि कोई भी व्यक्ति साइबर क्राइम से ठगी और अपराधियों के मकड़जाल में फंसे,इसके लिए जा जागरूकता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्याद लोगों को जागरूक किया जायेगा।

साइबर क्राइम में सबसे ज्यादा कार्रवाई प्रदेश में

आईजी ने बताया कि साइबर क्राइम के सबसे ज्यादा कार्रवाई पूरे भारत देश में प्रदेश में हुआ है।इसमें रिकवरी भी बहुत ज्यादा हुआ है।प्रदेश की पुलिस टीम ने ज्यादा काम किया है।जो अपने आप में एक मिशाल है।इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन चाकू और शस्त्र पर कार्रवाई करने निर्देशित किया है।उन्होंने कहा कि अपराधी पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!