रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में ‘संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़’ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास और आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
पुस्तक विमोचन के दौरान कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम और विधायक श्री प्रबोध मिंज विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने इस परियोजना के महत्व और इससे क्षेत्र को मिलने वाले लाभों पर अपने विचार साझा किए।



