रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल: आर्थिक तंगी से जूझ रहे 21 वर्षीय अविनाश को मिला नया जीवन, डीकेएस अस्पताल में हुआ सफल उपचार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील और जनहितैषी पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में एक नई उम्मीद और विश्वास का संचार कर रही है। बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से गंभीर बीमारियों से पीड़ित और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लगातार त्वरित सहायता और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी का परिणाम है कि फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी 21 वर्षीय अविनाश नायक को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में नया जीवन और स्वास्थ्य लाभ मिला है।

​जन्मजात बीमारी और आर्थिक तंगी बनी थी बाधा

​अविनाश नायक को जन्म से ही बाएं पैर के अंगूठे और एक अन्य अंगुली में मांसपेशियों व हड्डी के असामान्य रूप से बढ़ने की समस्या थी। उम्र बढ़ने के साथ यह तकलीफ बढ़ती गई, जिससे उन्हें चलने-फिरने और दैनिक कार्य करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

​परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वे बड़े अस्पताल में इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ थे। ऐसे में, उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में सहायता हेतु आवेदन किया।

​मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल

​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार, कैंप कार्यालय ने इस मामले में अत्यंत संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की। अविनाश को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में डीकेएस अस्पताल में उनका सफल ऑपरेशन किया गया।

​सफल उपचार के बाद अब अविनाश पूरी तरह से स्वस्थ हो रहे हैं और अपनी सामान्य दिनचर्या की ओर लौट रहे हैं।

​मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार

​स्वस्थ होने के पश्चात अविनाश ने बगिया पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की और उनके प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया। भावुक होकर अविनाश ने कहा, “मुश्किल समय में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से मिली मदद ने मेरी पूरी जिंदगी बदल दी है।”

​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके स्वस्थ होने पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्जवल व स्वस्थ भविष्य की कामना की।

​भरोसे और संवेदनशील शासन का केंद्र बना कैंप कार्यालय:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप बगिया स्थित कैंप कार्यालय आज आम नागरिकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए संकट के समय उम्मीद, विश्वास और त्वरित सहायता का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!