कोर्टबिलासपुर

पूर्व पार्षद शिवप्रताप साव की पैतृक भूमि की सीमांकन अंततः पूर्ण

– जूना बिलासपुर करबला चौक का बहूप्रतीक्षित सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पूर्व में आरआई मनीष शुक्ला द्वारा किए गए सटीक नाप पर आकर ठहर गई गलत नाप का आरोप लगाकर सीमांकन को विवादित बनाने का प्रयास करने वाले रावलानी व कश्यप परिवार के प्रतिरोध को दरकिनार करते हुए राजस्व टीम द्वारा आर आई मनीष शुक्ला के नाप पर ही अंतिम मुहर लगाते हुए सीमांकन पूरा किया गया भू स्वामी शिव प्रताप साव की पैतृक भूमि खसरा नंबर 275/2 के सीमांकन हेतु दूसरी बार बनाई गई आरआई व पटवारियो की टीम ने आवेदित भूमि का गेट न खोले जाने पर पुलिस बल के साथ पीछे से भूमि मे प्रवेश कर सीमांकन कार्य पूर्ण किया सीमांकन के दौरान तहसीलदार प्रकाश साहू से सीधे जुड़े राजस्व टीम ने रावलानी व कश्यप परिवार द्वारा निर्मित सारे बाधाओ को पार करते हुए दल सीमांकन की उपयोगिता को सार्थक किया 5 घंटा चले सीमांकन में वरिष्ठ पार्षद रज्जू मौर्य व जूना बिलासपुर करबला के पार्षद नीलेश कश्यप भी पूरे समय मौजूद रहे।

 

गांधी चौक के पास स्थित खसरा नंबर 277 की रजिस्ट्री लेकर निगम प्रशासन की आँख मे धूल झोंकते हुए खसरा नंबर 275/2 व 279 के कुछ हिस्से में बैठा रावलानी परिवार न्यूज़ पोर्टल, इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया में तहसीलदार द्वारा गठित टीम को भ्रामक व सीमांकन को फर्जी बताते हुए अनर्गल बयान बाजी करता रहा वही कश्यप परिवार ने सीमांकन रोकने खसरा नंबर 279 की स्क्रिप्ट तैयार कर रखी थी डीपी कॉलेज – यश पैलेस के पास से भूमि को नापते हुए करबला कोदू चौक स्थित खसरा नंबर 275/2 की नाप करने जुटी राजस्व टीम को खाली पड़ी भूमि में लगाए गए गेट पर कश्यप परिवार द्वारा अपना ताला होना बताया गया पुलिस की मौजूदगी में राजस्व टीम ने अखिलेश कश्यप से ताला खोलने का आग्रह किया तो अखिलेश कश्यप व ऋषि कश्यप ने बताया कि वह ताला नहीं खोलेंगे उनके द्वारा तहसील कार्यालय में खसरा नंबर 279 का सीमांकन हेतु प्रकरण लगाया गया है दो दिन बाद उनकी जमीन का सीमांकन होना है इसलिए पहले उनकी जमीन नपेंगी उसके बाद ही ताला खोला जाएगा या तो राजस्व टीम उनकी जमीन का भी सीमांकन करें तब वह ताला खोलकर भीतर का नाप करने देंगे तत्पश्चात राजस्व टीम ने कश्यप परिवार की भूमि 279 का भी मौके पर नाप करने का निर्णय लिया और उनसे खसरा नंबर 279 में उनकी भूमि होने का प्रमाण होने के लिए दस्तावेज मांगे तो कश्यप परिवार द्वारा घर से पेपर लेकर आना बताया गया बहरहाल राजस्व टीम ने कश्यप परिवार द्वारा बताए गए बिंदु से टेप गिराते हुए उनकी भूमि का भी सीमांकन कार्य पूर्ण किया खसरा नंबर 279 का सीमांकन पूरा होते ही कश्यप परिवार बगले झांकने लगा जिस जमीन को वह अपनी बता रहा था वह जमीन सीमांकन में 275/2 निकली और उसकी जमीन पर रावलानी परिवार का कब्जा होना पाया गया खसरा नंबर 279 का सीमांकन होने के बाद भी अखिलेश व ऋषि कश्यप ताला खोलने को राजी नहीं हुए जिससे मौके पर गहमागहमी बनी रही ताला खोलने से इंकार करने पर अंततः राजस्व टीम ने खुली भूमि पर पहुंचने के लिए पीछे से बने रास्ते का प्रयोग किया अंदर पहुंचने के बाद राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सीमांकन कार्य पूर्ण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!