Advertisement Carousel

​भारी बारिश के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जारी किए आपातकालीन नंबर

बिलासपुर, 17 जुलाई 2026 | बिलासपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बीमारियों के बढ़ते खतरे को भांपते हुए विभाग ने ‘कॉम्बेट मोड’ सक्रिय कर दिया है और नागरिकों की सुविधा के लिए जिले से लेकर विकासखंड स्तर तक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

​🩺 घबराने की नहीं, संपर्क करने की जरूरत है!

​स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बारिश के मौसम में बुखार, उल्टी-दस्त या संक्रमण का कोई भी लक्षण दिखे, तो घर पर बैठने के बजाय तत्काल विभाग की टीम से संपर्क करें।

​📞 अपने क्षेत्र के अधिकारी से तुरंत करें संपर्क

    • जिला स्तर: डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी (जिला सर्विलेंस अधिकारी) – 8770664365
    • शहरी क्षेत्र: डॉ. रक्षित जोगी (बिलासपुर) – 9009727934 | डॉ. टार्ज़न आदिले (शहरी कार्यक्रम प्रबंधक) – 7241133198
    • विकासखंडवार नंबर:
      • बिल्हा: डॉ. श्रीकेश गुप्ता – 9009731426
      • कोटा: डॉ. निखिलेश गुप्ता – 9770146540
      • मस्तूरी: डॉ. अनिल कुमार – 9827505957
      • तखतपुर: डॉ. उमेश साहू – 9407728300
    • तकनीकी सहायता: श्री पंकज सिंह (डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलॉजिस्ट) – 7587038622

स्वास्थ्य विभाग की सलाह: शुद्ध पेयजल पिएं, खान-पान में सावधानी बरतें और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। सतर्कता ही बचाव है!

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel