Blog

बेलतरा सीमांकन विवाद: कांग्रेस की सियासत बेनकाब, राजनीतिक दुकान चमकाने का प्रयास कर रहे कांग्रेसी नेता —मोहित

​बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में जमीन सीमांकन विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा जिला ग्रामीण ने कांग्रेस नेताओं पर जनता को गुमराह करने और बेलतरा विधायक का नाम अनावश्यक रूप से विवाद में घसीटने का आरोप लगाया है।

​भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल एवं जिला महामंत्री जनक देवांगन ने एक संयुक्त बयान जारी कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

​विवादों के सहारे राजनीतिक अस्तित्व बचाने की कोशिश: मोहित जायसवाल

​भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि जनता द्वारा लगातार नकारे जाने के बाद कांग्रेस नेता अब विवादों के सहारे अपनी राजनीतिक दुकान चमकाने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

​”कांग्रेस नेताओं का मकसद जमीन विवाद का समाधान निकालना नहीं, बल्कि बेलतरा विधायक का नाम उछालकर अपना राजनीतिक कद बढ़ाना है। जो लोग स्वयं बेशकीमती शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जों के सवालों से घिरे हैं, उन्हें दूसरों को नैतिकता और न्याय का पाठ पढ़ाने का कोई अधिकार नहीं है।”उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमांकन जैसे प्रशासनिक विषय को राजनीतिक हथियार बनाकर जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​अवैध कब्जों और कमाई पर अंकुश से कांग्रेस में बेचैनी: जनक देवांगन

​भाजपा जिला महामंत्री जनक देवांगन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से सत्ता के संरक्षण में अवैध कमाई करने वालों की दुकानें बंद होने की नौबत आ गई है। पंचायतों में ठेकेदारी व्यवस्था पर नियंत्रण, अवैध उत्खनन पर कार्रवाई और प्रशासनिक पारदर्शिता से कांग्रेस नेताओं में घबराहट है।

​”भाजपा सरकार में न तो किसी अवैध कब्जे को राजनीतिक संरक्षण मिलेगा और न ही सरकारी जमीन को निजी जागीर समझने वालों को छूट मिलेगी। कानून निष्पक्ष रूप से अपना काम करेगा और निर्णय राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर होगा

विकास और पारदर्शिता चाहती है जनता

​भाजपा नेताओं ने अंत में कहा कि बेलतरा की जनता को राजनीतिक नौटंकी नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और न्याय चाहिए। कांग्रेस बेबुनियाद आरोपों और प्रोपेगेंडा के जरिए जितना भ्रम फैलाएगी, जनता के सामने उसकी राजनीतिक हताशा उतनी ही स्पष्ट होती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!