Wednesday, August 5, 2026

बेलतरा: विधानसभा सत्र से लौटते ही विधायक सुशांत शुक्ला ने संभाला मोर्चा, बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया मैराथन दौरा

बिलासपुर (मनोज वर्मा ) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी वर्षा और उसके कारण हुए जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला विधानसभा सत्र से लौटते ही सीधे जनता के बीच पहुँच गए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का मैराथन दौरा कर जमीनी स्थिति को समझा और प्रशासन को त्वरित राहत कार्यों के निर्देश दिए।

​प्रभावित इलाकों में घर-घर जाकर जानी स्थिति

​विधायक श्री शुक्ला ने जोरापारा, ड्रीम इम्पीरिया, जगदम्बा कॉलोनी, चांटीडीह, देवनंदन नगर, विजयापुरम, डबरीपारा, चिंगराजपारा, लिंगियाडीह, राजकिशोर नगर, बिजौर और बहतराई सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर दुकानदारों और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

​अधिकारियों को सख्त निर्देश

​निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को जल निकासी (ड्रेनेज), साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, वे स्वयं राहत कार्यों की मॉनिटरिंग जारी रखेंगे।

​”बेलतरा का हर नागरिक मेरे परिवार का हिस्सा”

​प्रभावित जनता को संबोधित करते हुए विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि विधानसभा सत्र में व्यस्त रहने के बावजूद वे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। उन्होंने कहा, “बेलतरा का हर नागरिक मेरे परिवार का सदस्य है। इस कठिन समय में कोई भी स्वयं को अकेला न समझे। प्रशासन के साथ मिलकर हम हर जरूरतमंद तक तेजी से मदद पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

​उन्होंने नागरिकों से संयम बनाए रखने, प्रशासन का सहयोग करने और अपने आसपास के बुजुर्गों, बच्चों एवं गर्भवती माताओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

​दौरे के दौरान ये रहे उपस्थित

​इस दौरान पश्चिम मंडल अध्यक्ष रत्नाकर (मोनू) श्रीवास, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम पवन कश्यप, जोन अध्यक्ष रेखा सूर्यवंशी, एमआईसी सदस्य श्रीमती रेखा ओमप्रकाश पांडेय, रुपाली अनिल गुप्ता, एल्डरमैन भगवती साहू, संतोष दुबे, मनोरमा विजय यादव, जय वाधवानी, प्रीतेश सोनी, ममता अमित मिश्रा, रानी शैलेष देवांगन, त्रिदेव रजक, कमल पटेल, दिनेश सिंह, पेशीराम जायसवाल, पंचराम साहू, सोनू सिंह, अभिषेक साव सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और जोन कमिश्नर एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!