Advertisement Carousel

बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

बिलासपुर 

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल अंतर्गत बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी और नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) क्षेत्र से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था अक्टूबर 2026 के विभिन्न दिनों में लागू रहेगी।

रद्द की गई ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 22169 (रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस): दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 22170 (सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस): दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 22830 (शालीमार-भुज एक्सप्रेस): दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को शालीमार से छूटने वाली यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग व्हाया बीना मालखेड़ी – महादेवखेड़ी – गुना – रुठियाई – मक्सी होकर भुज के लिए जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 22829 (भुज-शालीमार एक्सप्रेस): दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को भुज से चलने वाली यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग व्हाया मक्सी – रुठियाई – गुना – महादेवखेड़ी – बीना मालखेड़ी होकर शालीमार पहुँचेगी।

आंशिक रूप से समाप्त एवं प्रारंभ होने वाली ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 18236 (बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस): दिनांक 06 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली यह गाड़ी गंतव्य से पहले बीना मालखेड़ी जंक्शन पर ही समाप्त हो जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 18235 (भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस): दिनांक 07 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक यह गाड़ी भोपाल के बजाय बीना मालखेड़ी जंक्शन से ही अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।

​रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की आधिकारिक जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel