Advertisement Carousel

बिलासपुर में ‘अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम’ से राशन मिलना हुआ आसान, लिंगियाडीह के 650 बीपीएल परिवारों को मिल रहा लाभ

बिलासपुर : नगर पालिक निगम बिलासपुर के लिंगियाडीह (चिंगराजपारा) क्षेत्र में संचालित ‘अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम’ जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस आधुनिक और स्वचालित मशीन के जरिए राशन वितरण प्रक्रिया न केवल बेहद सुगम हो गई है, बल्कि इससे समय की भी खासी बचत हो रही है

  • कुल जुड़े परिवार: राजकिशोर नगर के समीप पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास स्थित इस ग्रेन एटीएम से वर्तमान में 650 बीपीएल राशनकार्डधारी परिवार जुड़े हुए हैं।
  • सफल वितरण: अब तक 475 हितग्राहियों द्वारा इस आधुनिक मशीन के माध्यम से चावल का सफलतापूर्वक उठाव किया जा चुका है।
  • अतिरिक्त सामग्री: ग्रेन एटीएम से चावल के साथ-साथ अब ई-पॉश मशीन के जरिए शक्कर और नमक का वितरण भी शुरू कर दिया गया है, जिससे एक ही छत के नीचे सारी सामग्री मिल रही है।
  • महिला सशक्तिकरण: इस पूरी व्यवस्था का संचालन महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है, जो महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मजबूत कर रहा है।

​क्यों खास है ‘ग्रेन एटीएम’ व्यवस्था?

  • लंबी कतारों से मुक्ति: हितग्राहियों को अब राशन के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़े होने या तय समय का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।
  • पारदर्शिता और सटीकता: विश्वस्तरीय तकनीक से लैस यह स्वचालित मशीन तौल और मात्रा में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करती है, जिससे निर्धारित राशन सही मात्रा में मिलता है।
  • सुविधाजनक समय: हितग्राफी अपनी सुविधा के अनुसार इस आधुनिक प्रणाली से राशन प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी भीड़भाड़ से राहत मिली है।

​स्थानीय नागरिकों ने इस आधुनिक एवं पारदर्शी व्यवस्था पर गहरी संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की है।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel