Advertisement Carousel

बिलासपुर: जनदर्शन में उमड़े लोग, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी समस्याएं; उद्वहन सिंचाई और मुआवजे की उठी मांग

बिलासपुर (मनोज वर्मा )

​जिला कार्यालय में आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखीं। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल और अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल भी मौजूद रहे।

​जनदर्शन की प्रमुख समस्याएं और मांगें:

  • उद्वहन सिंचाई योजना: ग्राम पंचायत भैसाझार के सरपंच ने क्षेत्र के किसानों को खेती-किसानी में सहूलियत देने के लिए गांव में उद्वहन सिंचाई योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
  • क्षतिग्रस्त विद्युत केबल: तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाखासार के सरपंच ने क्षतिग्रस्त विद्युत केबल को जल्द ठीक कराने का आग्रह किया।
  • मकान क्षति का मुआवजा: रतनपुर तहसील के ग्राम बारीडीह निवासी कार्तिक राम यादव ने भारी बारिश से पूरी तरह गिरे अपने मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता और मुआवजा मांगा।
  • दुर्घटना बीमा राशि: संतोष कुमार लोनिया ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सड़क दुर्घटना में मृत अपने पुत्र की लंबित 5 लाख रुपये की बीमा राशि शीघ्र दिलाने की गुहार लगाई।
  • भूमि अधिग्रहण मुआवजा: ग्राम बारीडीह के अनुराग कुमार जायसवाल ने एनएच-45 (राष्ट्रीय राजमार्ग) के निर्माण के लिए अधिग्रहित अपनी भूमि और मकान की बाउंड्रीवॉल के एवज में लंबित मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की।
  • गैस कनेक्शन व अन्य मामले: चिंगराजपारा की श्रीमती गनेशिया मानिकपुरी ने उज्जवला योजना के तहत नाम आने के बावजूद गैस कनेक्शन न मिलने की शिकायत की, वहीं सकरी तहसील के केकराड़ निवासी शिवकुमार ध्रुव ने धान पर्ची में नाम नाबालिग दर्ज होने से आ रही समस्या के सुधार की मांग की।

​कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel