रायपुर

छत्तीसगढ़: नया रायपुर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज के नाम पर बनेगा चौक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा

​रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित ‘सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह’ को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सेन समाज के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा दिया।

  • ​चौक का नामकरण: मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नया रायपुर में एक चौक का नामकरण संत शिरोमणि सेन जी महाराज के नाम पर किया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
  • ​सामुदायिक भवन के लिए राशि: सेन समाज को सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई।
  • ​युवाओं को किट वितरण: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से आए प्रशिक्षित युवाओं को कार्य के लिए किट वितरित किए।

​सेन समाज का गौरवशाली इतिहास और योगदान

​मुख्यमंत्री ने कहा कि सेन समाज ने सदियों से भारतीय समाज की सामाजिक व्यवस्था, संस्कारों और समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेता का इस समाज से होना पूरे सेन समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर विवाह और मृत्यु तक समाज के प्रत्येक संस्कार में सेन समाज की अहम भूमिका होती है।

​इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सेन समाज हजारों वर्षों से गांव और सामाजिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण धुरी रहा है। कार्यक्रम में केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर श्रीवास, विधायक श्री रिकेश सेन, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, और राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!