Advertisement Carousel

बिलासपुर का मान: शिबली मेराज खान बने पंचायती राज संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पंचायती राज संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील पवार के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, बिलासपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रदेश सचिव शिबली मेराज खान को पंचायती राज संगठन का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

​सांगठनिक अनुभव और सक्रियता का मिला फल

​शिबली मेराज खान का राजनीतिक सफर एनएसयूआई (NSUI) से शुरू हुआ था। उन्होंने युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी कार्यक्षमता सिद्ध की है। प्रदेश कांग्रेस और पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उनकी मजबूत पकड़ और सांगठनिक समझ को देखते हुए ही नेतृत्व ने उन्हें इस अहम जिम्मेदारी के लिए चुना है। उनके साथ श्रीमती गीता महानंद को भी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

​नगरीय निकायों में संगठन विस्तार की नई जिम्मेदारी

​इस नियुक्ति के साथ ही संगठन के कार्यक्षेत्र में एक नया आयाम जोड़ा गया है। अब पंचायती राज संगठन का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी (नगरीय) क्षेत्रों में भी किया जाएगा। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष मेराज खान को शहरों में नए नेतृत्व का सृजन करने और नगर संगठन के माध्यम से निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

​स्वराज और विकेंद्रीकरण का विजन

​अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए शिबली मेराज खान ने कहा:

​”महात्मा गांधी के स्वराज की परिकल्पना और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के सत्ता के विकेंद्रीकरण के सपने को साकार करना ही हमारी प्राथमिकता है। 73वें और 74वें संविधान संशोधन ने ग्रामीण और नगरीय निकायों को जो संवैधानिक अधिकार दिए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुँचाना और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करना संगठन का मुख्य लक्ष्य रहेगा।”

 

​कांग्रेसियों में उत्साह की लहर

​इस नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई प्रेषित की है। बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश के कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष व्याप्त है। मेराज खान ने अपनी इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार, प्रदेश प्रभारी अमित गुप्ता, सुश्री सीमा बागरी और प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नेताम सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel