रायपुर

छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राप्रसे के 125 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले

रायपुर:

राज्य शासन ने प्रशासनिक कसावट और कामकाज को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों की एक व्यापक तबादला सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा 29 सितंबर 2026 को जारी इस आदेश के तहत कुल 125 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से नई पदस्थापनाएं सौंपी गई हैं।

​इस प्रशासनिक सर्जरी में कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।

प्रमुख प्रशासनिक बदलाव:

​

​तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश:

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करेंगे और अपना पालन प्रतिवेदन (Compliance Report) अविलंब विभाग को उपलब्ध कराएंगे। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में प्रशासनिक कामकाज को गति देने के एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!