Blog

निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा हाईवे पर नो-एंट्री: अब घुसे तो होगी कानूनी कार्रवाई बिलासपुर

बिलासपुर ;  निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा फोरलेन पर अब बिना अनुमति प्रवेश करना भारी पड़ सकता है। भारतमाला परियोजना के तहत विकसित हो रहे रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130A) के इस हिस्से पर आम वाहनों और नागरिकों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।
एनएचएआई ने सुरक्षा को देखते हुए निर्माणाधीन मार्ग के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट बंद कर दिए हैं। पूरे कॉरिडोर पर सीसीटीवी सर्विलांस लगाया जा रहा है, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परियोजना निदेशक अंकित आनंद ने बताया कि यह हाईवे अभी निर्माणाधीन है और तकनीकी रूप से यातायात के लिए तैयार नहीं है। फिलहाल इस मार्ग पर केवल निर्माण कार्य से जुड़े अधिकृत वाहन, मशीनरी और कर्मचारी ही आवागमन कर सकते हैं।
एनएचएआई ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए निर्माणाधीन हाईवे पर प्रवेश न करें और केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि अनधिकृत आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बढ़ता है और परियोजना का निर्माण कार्य भी प्रभावित होता है।

मुख्य बातें

🚫 आम वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद
🚧 सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट सील
🎥 पूरे मार्ग पर सीसीटीवी निगरानी
⚖️ नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई
🛣️ केवल अधिकृत निर्माण वाहनों को अनुमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!