बिलासपुर

धान खरीदी में लापरवाही , गतौरा, घुटकू प्रभारी निलंबित

*धान खरीदी में अनियमितताओं पर अलग अलग मामलों में गतौरा व घुटकू में की गयी कार्यवाही: प्रभारी निलंबित, प्राधिकृत अधिकारी हटाये गए*

बिलासपुर — कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल जी  के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा लगातार खरीदी केंद्रों में अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाही की जा रही है। जिससे धान खरीदी जैसे शासन के महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता न हो।
इसी तारतम्य में कलेक्टर के निर्देशानुसार डिप्टी कमिश्नर सहकारिता जिला बिलासपुर श्री सी एस जायसवाल द्वारा धान खरीदी केंद्रों का सहकारिता विभाग व सहकारी बैंक के संयक्त दल द्वारा निरीक्षण कराया गया।
पहले मामले में मस्तूरी विकासखण्ड के गतौरा धान खरीदी केन्द्र में तय वजन से अधिक तौल किया जाना व अपने परिचित को खाली बारदाना दिया जाना पाया गया। जिसे जिला प्रशासन द्वारा गम्भीरता से लिया गया तथा धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में नियमो के विरुद्ध कार्य किये जाने पर पर धान खरीदी प्रभारी गतौरा लव कुमार यादव, बारदाना प्रभारी शैलेश राठौर कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धीरही तथा प्राधिकृत अधिकारी पर कार्यवाही की गई है।
दूसरे मामले में घुटकू के प्राधिकृत अधिकारी द्वारा फड़ प्रभारी एवं बारदाना प्रभारी मुकेश कुमार लोनिया से साठ गाठ कर किसानो के शेष बचे रकबे में धान खपाते पाया गया ।
उपायुक्त सहकारिता जिला बिलासपुर द्वारा कलेक्टर के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से दोषी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है एवं उक्त दोनों समितियां के प्राधिकृत अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया गया है।
विदित हो कि इससे पूर्व भी जिले में धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर जिले के एरमशाही केंद्र में F .I.R दर्ज किया गया है वही गुमा, चपोरा, पिपरतराई, देवरी, पौड़ी(करनकापा) में निलम्बन व धान खरीदी से पृथक करने जैसी सख्त कार्यवाही की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो साथ ही किसी प्रकार की अनियमितता भी न हो इस हेतु सभी उपाय किये जा रहे है। जिले में पारदर्शी व सुचारु धान खरीदी संचालन के लिए प्रशासन चौकस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!