बिलासपुर

धौरामुड़ा में सुशांत शुक्ला ने किया ₹50 लाख के कार्यों का भूमिपूजन, आदिवासी समाज व महिला वर्ग के लिए ₹30 लाख की अलग घोषणा

​बिलासपुर— बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला ने विकास की रफ्तार को तेज करते हुए ग्राम पंचायत धौरामुड़ा में ₹49.98 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन और महिलाओं के लिए महतारी सदन हेतु ₹15-₹15 लाख यानी ₹30 लाख की अतिरिक्त घोषणा कर बड़ा सियासी व सामाजिक संदेश दिया।

​विधायक सुशांत शुक्ला का फोकस: गांव की बुनियादी जरूरतें सर्वोपरि

​भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला ने दो टूक कहा कि विकास सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। ग्राम-वार मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और जनता की आकांक्षाओं को धरातल पर उतारना ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

​धौरामुड़ा में इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन (लागत: ₹49.98 लाख)

  • ​उचित मूल्य की दुकान: ₹12.58 लाख
  • ​सी.सी. रोड (रामेश्वर से हरिचंद घर): ₹12.00 लाख
  • ​सी.सी. रोड (मिलन घर से मुक्तिधाम): ₹10.40 लाख
  • ​आहता निर्माण: ₹8.00 लाख
  • ​मुक्तिधाम निर्माण: ₹5.00 लाख
  • ​संस्कृति मंच: ₹2.00 लाख

​बेलतरा विधायक की त्वरित घोषणा

  • ​आदिवासी सामुदायिक भवन: ₹15 लाख
  • ​महतारी सदन (महिला उत्थान): ₹15 लाख

​ग्रामीणों ने सड़क, राशन दुकान, मुक्तिधाम और सामाजिक भवनों के एकसाथ विकास पर विधायक सुशांत शुक्ला का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शंकर दयाल शुक्ला, उमेश गौरहा, मंडल अध्यक्ष मणीदास मानिकपुरी, महामंत्री गंगा साहू व भरत कश्यप तथा धौरामुड़ा सरपंच निलेश राव समेत विभिन्न ग्रामपंचायतों के सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!