रायपुर

बेमेतरा में हुआ शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की विकास कार्यों की घोषणा

बेमेतरा:

उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने बेमेतरा शहर में अमर शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अनावरण के पश्चात स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में जिला स्तरीय आदिवासी महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री साव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक श्री दीपेश साहू एवं अन्य विशिष्ट जनों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

  • ​गोंडवाना भवन जीर्णोद्धार: भवन के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा।

  • ​बेमेतरा शहरी विकास: क्षेत्र के समग्र विकास कार्यों के लिए कुल 6 करोड़ रुपए (अधोसंरचना विकास और फिटनेस सेंटर निर्माण हेतु) स्वीकृत करने की घोषणा।

  • ​चौक का नामकरण: प्रतिमा स्थापना के बाद संबंधित स्थल को आधिकारिक रूप से ‘शहीद वीर नारायण सिंह चौक’ के नाम से जाना जाएगा।

महासम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ की माटी के अमर सपूत थे, जिन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ वीरतापूर्वक संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणादायी मिसाल रहा है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए आवाज उठाई और कभी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके।

​इस अवसर पर केन्द्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष श्री कमलेश सोरी, सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री मुरीत मंडावी, गोंड समाज के जिला अध्यक्ष श्री दरबार सिंह नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, पूर्व विधायक श्री अवधेश चंदेल व श्री अजय साहू सहित समाज के तमाम पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!