क्राइमबिलासपुर

जमीन व्यापारी से 64 लाख की ठगी , 420 का मामला पंजीबद्ध

सिविल लाइन थाने से मिली जानकारी के अनुसार  गोंड़पारा निवासी पंकज पिता मोहन भोजवानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वे पीएम कंस्ट्रक्शन के नाम से साझेदारी में जमीन खरीदकर भवन निर्माण का कार्य करते हैं। उनकी जानपहचान कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले से थी, टाकेश्वर ने उनकी मुलाकात लालखदान निवासी नागेन्द्र राय से कराई।
आरोप है कि टाकेश्वर पाटले और नागेन्द्र राय ने उन्हें श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित एक जमीन दिखा उनकी मुलाकात बोदरी निवासी हजिन्दर कौर व उनके पति ज्ञान सिंह से कराई। ज्ञान सिंह ने बताया कि जूना बिलासपुर में उनकी पत्नी के नाम पर जमीन है, जिसका सीमांकन नही हुआ है बातचीत के बाद दोनो के बीच उक्त जमीन का सौदा तीन करोड़ रुपए में तय हो गया। उन्होंने अलग-अलग किस्तों में कुल 64 लाख रुपए आरोपियों को दिए, जब भी वे जमीन की रजिस्ट्री के लिए कहते तीनों उन्हें टालते रहे। इसी बीच उन्हें किसी के माध्यम से जानकारी मिली कि कथित जमीन मालिक ने उसी जमीन को बेचने के लिए किसी अन्य व्यक्ति से भी 50 लाख रुपए ले लिए हैं।
पीड़ित ने फिर रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया फिर पंकज भोजवानी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी ज्ञान सिंह, कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले और नागेन्द्र राय के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
इसके पहले भी डकैती कांड में कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले का नाम चर्चा में आया था, वहीं आरोपी नागेंद्र राय पूर्व उपसरपंच और कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रह चुके है इनका भी नाम मस्तूरी गोली कांड के बाद सामने आया था। दोनो के खिलाफ जमीनों के कई मामलों में विवाद की खबरे आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!