क्राइमबिलासपुरसीपत

ग्राम जांजी के शासकीय स्कूल परिसर में मिला नवजात का धड़

बिलासपुर: –  सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जांजी से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों द्वारा एक दिन के नवजात शिशु को शासकीय हाई स्कूल परिसर में छोड़ दिया गया, जिसके बाद उसके शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह गांव के कुछ बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक कुत्ते को किसी चीज को मुंह में दबाकर दौड़ते देखा। बच्चों द्वारा सूचना दिए जाने पर ग्रामीणों ने पीछा किया, तब तक कुत्ता गांव के कोटवार दीपक वर्मा के घर के बाड़ी में नवजात का सिर छोड़कर भाग गया। वहीं पास ही अशोक वर्मा के घर के बाड़ी में बच्चे का कमर से नीचे का हिस्सा और दोनों पैर मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल सीपत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव के मिले हिस्सों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नवजात की उम्र लगभग एक दिन बताई जा रही है। सीपत थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में स्कूल परिसर में छोड़ा। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है, वहीं लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!