Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम: कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि का ऐलान

रायपुर-

  • घटना: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों पर कायराना हमला।
  • शहीद/दिवंगत श्रमिक:
    • ​श्री दीपक रात्रे (निवासी – सक्ती जिला)
    • ​श्री भूपेंद्र भैना (निवासी – सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला)
  • आर्थिक सहायता: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा दोनों दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा।

प्रशासनिक सहयोग: जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ समन्वय और परिजनों को हरसंभव मदद के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के निर्दोष प्रवासी श्रमिकों पर किए गए जघन्य और अमानवीय हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की जान चली गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस कायराना घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी शब्दों में निंदा की है।

​मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध एक गंभीर अपराध है, जिसे किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

​शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है सरकार

​मुख्यमंत्री श्री साय ने भरोसा दिलाया है कि इस अपूरणीय और दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। राज्य के दोनों दिवंगत श्रमिकों—सक्ती जिले के श्री दीपक रात्रे और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के श्री भूपेंद्र भैना—के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 20-20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

​प्रशासन और समन्वय के निर्देश

​घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सक्रिय किया और जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए। जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बैठाने के लिए एक विशेष नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जा रहा है, जो मृत श्रमिकों के शवों को उनके पैतृक निवास तक पहुँचाने और परिजनों को हर संभव प्रशासनिक सहायता मुहैया कराने की पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेगा।

​मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel