रायपुर

छत्तीसगढ़ में सड़क और पुल निर्माण को बड़ी सौगात: 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर, रायपुर से बस्तर तक सुगम होगा सफर

​रायपुर: छत्तीसगढ़ में मजबूत और सुगम सड़क नेटवर्क के विस्तार की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़कों और पुलों के 18 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए कुल 243 करोड़ 81 लाख 11 हजार रुपए की निविदाओं को मंजूरी दे दी है। इनमें 12 उच्च स्तरीय पुल और 6 सड़क निर्माण एवं उन्नयन के कार्य शामिल हैं।

​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर चयनित निर्माण एजेंसियों को शीघ्र कार्यादेश (Work Order) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि बरसात के बाद शुरू हुए वर्किंग सीजन का पूरा लाभ उठाया जा सके।

​आर्थिक और सामाजिक विकास: बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी।

​बारहमासी संपर्क: नदी-नालों पर बनने वाले नए उच्च स्तरीय पुलों से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों का विभिन्न क्षेत्रों के साथ बारहमासी संपर्क मजबूत होगा।

​गुणवत्ता और समयबद्धता: निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया है। कार्यों को सबलेट (Sublet) करने या पावर ऑफ अटॉर्नी के इस्तेमाल पर रोक रहेगी।

​राजधानी रायपुर के लिए सौगात

​फुण्डहर चौक ओवरपास: वीआईपी रोड के फुण्डहर चौक पर यातायात को सुगम बनाने के लिए 29.80 करोड़ रुपए की लागत से ओवरपास का निर्माण किया जाएगा।

​रायपुरा चौक सर्विस रोड चौड़ीकरण: रिंग रोड नंबर-1 (एनएच-30) पर रायपुरा चौक फ्लाईओवर के दोनों ओर 3.66 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड के चौड़ीकरण हेतु 14.96 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

​प्रमुख सड़क और पुल निर्माण कार्य (जिलावार विवरण)

  1. ​जांजगीर-चांपा: देवरी-तनौद-भुईगांव-शुक्लाभाठा-ससहा मार्ग (17.40 किमी) चौड़ीकरण व मजबूतीकरण – 31.07 करोड़ रुपए।
  2. ​सूरजपुर: रिंग रोड (16.85 किमी) का सुदृढ़ीकरण एवं मजबूतीकरण – 16.08 करोड़ रुपए।
  3. ​बीजापुर: कुटरू से गुटमांगी मार्ग पर इन्द्रावती नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग – 36.05 करोड़ रुपए।
  4. ​रायपुर (समोदा क्षेत्र): समोदा-बनरसी-तुलसी मार्ग (8.20 किमी) पुल-पुलियों सहित चौड़ीकरण – 14.40 करोड़ रुपए।
  5. ​बेमेतरा: बहिंगा-तिवरैया-सिमगा पहुंच मार्ग (9.20 किमी) – 10.77 करोड़ रुपए तथा मदराली-कटई-बेलटुकरी मार्ग (10.80 किमी) – 11.00 करोड़ रुपए।
  6. ​बस्तर: चंदेला-धर्माबेड़ा से अमलीधारा मार्ग (भंवरडीह नदी) – 12.74 करोड़ रुपए एवं बारसूर-लोहंडीगुड़ा-जगदलपुर मार्ग (मांढेर नाला) – 10.98 करोड़ रुपए।
  7. ​अन्य प्रमुख पुल कार्य:
    • ​सुकमा/बस्तर (डीएमएफ मद): छिन्दनार-कौरगांव मार्ग (हान्दावाड़ा नदी) – 5.73 करोड़ रुपए।
    • ​सरगुजा: दाहीडांड से सोनवरसा मार्ग (मछली नदी) – 7.93 करोड़ रुपए।
    • ​राजनांदगांव: महाराजपुर से बरटोला मार्ग (सूखा नाला) – 7.79 करोड़ रुपए।
    • ​कोंडागांव: माकड़ी-हीरापुर मार्ग (कलीबेड़ा नाला) – 7.35 करोड़ रुपए तथा परेदा-कोंगुड मार्ग (परौदा नदी) – 8.84 करोड़ रुपए।
    • ​केसीजी (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई): खैरागढ़-अकरजन मार्ग (मोती नाला) – 6.77 करोड़ रुपए।
    • ​कांकेर: निब्रा नदी – 5.96 करोड़ रुपए तथा पासंगी नाला – 5.50 करोड़ रुपए।

​यह विकास कार्य ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होंगे, जिससे किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों का आवागम बेहद सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!