रायपुर

जल जीवन मिशन के ठेकेदारों ने अर्धनग्न होकर मांगी भीख

जमकर विरोध प्रदर्शन, काम करा लिया अब शर्ते लगाकर पैसे नहीं देने का आरोप

रायपुर 

 जल जीवन मिशन के तहत कई जिलों में निर्माण कार्य पूरा करने वाली एजेंसियों को भुगतान नहीं किए जाने से नाराज ठेकेदार फिर राजधानी की सड़कों पर उतरे। प्रदेश भर से जुटी ठेकेदारों ने अर्धनग्न होकर अपने हाथों में कटोरा लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़कों पर आने-जाने वाले राहगीरों से भीख मांगी। बीते तीन साल से काम के एवज में कोई भुगतान नहीं होने और एजेंसी की कंगाल के साथ कर्ज में डूबने का हवाला देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं आरोप लगाए कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे ठेकेदार अब खुदकुशी जैसा कदम उठा रहे हैं। चार ठेकेदारों की आत्महत्या के बावजूद सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ा है।

​राजधानी के राजीव गांधी चौक में जुटे जल जीवन मिशन में काम कर चुके ठेकेदारों का जमकर गुस्सा फूटा। ठेकेदारों ने आरोप लगाए कि सरकार ने मिशन के तहत काम तो करा लिया लेकिन भुगतान से पहले बाद में शर्ते जोड़कर फूटी कौड़ी तक नहीं दी। अब नियमों में फंसाकर उनका भुगतान रोका गया है। छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलन और तेज करने का ऐलान किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष बीतेश शुक्ला और पीएचईडी कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जोशी के मुताबिक आंदोलन को चरणबद्ध करते हुए विस्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!