छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने राजनांदगांव जिला एवं सत्र न्यायालय का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राजनांदगांव/बिलासपुर 

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने न्यायिक व्यवस्था का जायजा लेने और कामकाज में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से राजनांदगांव जिला एवं सत्र न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर की विभिन्न शाखाओं, रिकॉर्ड रूम, और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया।

​निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, विशेषकर पुराने मामलों और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने न्यायालय परिसर में साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया तथा न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को आम जनता को सुलभ और समय पर न्याय दिलाने के कड़े निर्देश दिए।

​इस दौरे के दौरान न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने स्थानीय बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और न्यायालयीन कर्मचारियों से भी सीधी बातचीत की। उन्होंने वकीलों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि न्याय प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में बेंच और बार (न्यायाधीशों और वकीलों) के बीच बेहतर समन्वय होना बेहद जरूरी है। मुख्य न्यायाधीश के इस औचक निरीक्षण से न्यायिक महकमे में हड़कंप के साथ-साथ कामकाज को और अधिक सुव्यवस्थित करने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!