बिलासपुर

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश व तेज हवाओं की चेतावनी, रेलवे ने जारी की एडवाइजरी

बिलासपुर (ओमप्रकाश गुप्ता )

​मौसम विभाग (IMD) द्वारा चक्रवात ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) के प्रभाव को लेकर अलर्ट जारी किए जाने के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) सतर्क हो गया है। 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश, गर्जन-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

​स्टेशनों पर बढ़ाई गई जागरूकता

​रेलवे प्रशासन यात्रियों तक सही समय पर जानकारी पहुंचाने के लिए स्टेशन उद्घोषणा प्रणाली (Announcement System), डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, सूचना पट्ट और अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल का उपयोग कर रहा है।

​रेल यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश (Advise to Passengers)

​ट्रेन का स्टेटस चेक करें: घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान परिचालन स्थिति (Running Status) की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

​समय से पहले स्टेशन पहुंचें: बारिश और सड़क यातायात में संभावित व्यवधान को देखते हुए पर्याप्त समय हाथ में लेकर निकलें।

​आधिकारिक निर्देशों का पालन करें: रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों और स्टेशन पर होने वाले एनाउंसमेंट पर विशेष ध्यान दें।

​सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें: रेलवे ट्रैक पार न करें और केवल निर्धारित सुरक्षित क्षेत्रों (Platform/Passenger areas) का ही उपयोग करें।

​आवश्यक सामान साथ रखें: अपना मोबाइल फोन चार्ज रखें। पीने का पानी, आवश्यक दवाइयां और आपातकालीन संपर्क नंबर अपने साथ रखें।

​फिसलन से बचें: बारिश के कारण प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज (FOB) और सीढ़ियों पर फिसलन हो सकती है, इसलिए सावधानी से चलें।

​केवल आधिकारिक सूत्रों पर भरोसा करें: ट्रेनों के रद्द होने, मार्ग परिवर्तन या समय में बदलाव की स्थिति में भ्रम से बचने के लिए केवल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें।

​दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अपील: खराब मौसम के दौरान सुरक्षित यात्रा के लिए सतर्क रहें और रेलवे द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!