बिलासपुर: एसईसीएल (दक्षिण पूर्व मध्य कोलफील्ड्स लिमिटेड) मुख्यालय बिलासपुर में सोमवार, 31 अगस्त 2026 को सेवा-निवृत्त हुए तीन कर्मियों को गरिमामयी माहौल में भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष एवं प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) श्री हिमांशु जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिन कर्मियों को सेवा-निवृत्ति पर सम्मानित किया गया, उनका विवरण इस प्रकार है:
- श्री विवेक सिंह चंदेल – लाइब्रेरियन, मानव संसाधन विभाग
- श्री आलोक कुमार जायसवाल – सहायक अभियंता, ईएनटी विभाग
- श्री जसपर कार्ल – वरिष्ठ डीईओ, सामग्री प्रबंधन विभाग
कर्मचारियों के योगदान को किया गया याद
समारोह के दौरान शीर्ष प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि कंपनी आज जिस बुलंदी और सफलता के मुकाम पर पहुँची है, उसमें इन सभी सेवा-निवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों का अमूल्य योगदान एवं कार्यकौशल रहा है। उनके सेवा-काल के समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। साथ ही, प्रबंधन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके सपरिवार के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से कामना की।
कंपनी के प्रति जताया आभार
सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए एसईसीएल प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यहाँ के कर्मचारियों में कार्य के प्रति गहरी निष्ठा है और सभी अधिकारी-कर्मचारी हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर टीम भावना के साथ कार्य करते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रस्तुत करने का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।



